धनवान बनने के दस उपाय, बागेश्वर धाम के उपाय

इन दिनो बागेश्वर धाम काफ़ी ही चर्चा का विषय बना हुआ है। आज हम आपको बताते है बागेश्वर धाम के 10 उपाय, जिनको करने से आप हमेशा धनवान बने रहेंगे। महाराज धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री जी जो की बागेश्वर धाम में अर्ज़ी लगवाते है, उनके बताए हुए १० ऐसे उपाय नीचे दिए गाए है, जिनको करने से आप हमेशा धनवान बने रहेंगे।

धनवान बनने के दस उपाय, बागेश्वर धाम के उपाय

उपाय १: दहली पूजन

हर रोज़ अपने घर की दरवाज़े की हिस्से को साफ़ कर के रखे । जब आप घर के दरवाज़े को साफ़ रखते है तो घर में माता लक्ष्मी का प्रवेश होगा। घर के दहलीज़ को साफ़ एवं पवित्र रखें।

उपाय २: गाये को प्रति दिन रोटी और गुड़ खिलाए

घर में पहली रोटी जो बने वो गाये को खिलाए और रोटी के साथ गुड़ अवश्य खिलाए। जो अपने घर में बनी पहली रोटी गाए को खिलता है उसके घर से लक्ष्मी माता कभी नहीं जाती।

उपाय ३: शुक्रवार का अचूक उपाय

शुक्रवार के दिन ५ कौड़ी ले, साथ में थोड़ी सी केसर ले, और एक चाँदी का सिक्का ले (यदि चाँदी का सिक्का ना हो तो ताम्बे का सिक्का ले ले)। इन्हें एक लाल रंग के कपड़े में बांध दे। इसके बाद अष्ट लक्ष्मी के नामे लेके इसकी पूजा कर दे। अष्ट लक्ष्मी के नाम नीचे दिए गाए है:

1.1 आदि लक्ष्मी।

1.2 धन लक्ष्मी।

1.3 धान्य लक्ष्मी।

1.4 गजा लक्ष्मी।

1.5 संतना लक्ष्मी।

1.6 धैर्य लक्ष्मी।

1.7 विजया लक्ष्मी।

1.8 विद्या लक्ष्मी।

पूजा करने के बाद इसको अपनी तिजोरी में रख दे। ऐसा करने से कभी भी धन आपकी तिजोरी से नहीं भागेगा।

उपाय ४: शुक्रवार को अन्न दान करे

शुक्रवार के दिन अन्न दान ज़रूर करें। भले ही २ दाने अन्न के दे, या एक किलो दे या ५ किलो दे, लेकिन दान अवश्य करें। कही भंडारा चल रहा हो तो चावल या आटा दान दें। अमावस्या को आप तिल दान भी करे। शुक्रवार को जो अन्न दान करता है उसके घर कभी लक्ष्मी कम नहीं होती।

उपाय ५: शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ का पूजन करें

शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें एवं पीपल के पेड़ की जड़ो में दीपक जलाए। ऐसा करने से कभी पैसों कि कमी नहि होती है।

उपाय ६: बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करें

बुधवार के दिन गणेश भगवान का पूजन करें, गुड़ और चने का प्रसाद लगाए, और इस प्रसाद को कन्याओं में बाँट दे, और बाक़ी प्रसाद आप स्वयं खाए। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

उपाय ७: कमलगट्टे की माला से माता लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप

आपको शुक्रवार के दिन कमलगट्टे की माला से माता लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करना है। आपको एक माला का जाप करना है। कमलगट्टे की माला से शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के बीज मंत्र का जो जाप करता है उसके घर से माता लक्ष्मी कभी नहीं भागती। माता लक्ष्मी का बीज मंत्र नीचे दिया गया है:

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र: ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये नमः:।।

उपाय ८: होली, दशहरा और दिवाली के दिन अनुष्ठान करवाए

होली, दशहरा और दिवाली, इन तीन पर्व पर अपने घर में एक ना एक अनुष्ठान अवश्य करवाए। ऐसा करने से आप हमेशा धनवान बने रहेंगे। कई बार ऐसा होता है की व्यक्ति अमीर तो बन जाता है, लेकिन फिर से घाटे में पहुँच जाता है। इसलिए यदि आप सदा के लिए अमीर बने रहना चाहते है तो होली, दशहरा और दिवाली के दिन श्री सूक्तम अथवा विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर के, ब्रह्मणो से अनुष्ठान करवाए।

उपाय ९: माता लक्ष्मी और भगवान नारायण की पूजा

प्रति दिन माता लक्ष्मी और भगवान नारायण का पूजन कर के 108 कमल चढ़ाएँ। अगर 108 कमल की व्यवस्था नहि हो पा रही है तो, सिर्फ़ शुक्रवार के दिन ये उपाय करे। और यदि शुक्रवार के दिन भी 108 कमल की व्यवस्था नहि हो पा रही है तो, अमस्या के दिन “ऊँ श्रीं” का जाप करते हुए माता लक्ष्मी और भगवान नारायण के चरणो में 108 कमल के फूल चढ़ाए।

उपाय १०:गन्ने के रस से माता लक्ष्मी और भगवान नारायण का अभिषेक

आपको शुक्रवार के दिन, गन्ने के रस से, श्री सूक्तम का पाठ बोलते हुए, माता लक्ष्मी और भगवान नारायण का अभिषेक करना है।

जो ऐसा करता है, वो हमेशा के लिए धनवान बना रहता है।

यदि आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो, तो इसको अपने परिवार एवं मित्रों के साथ साँझा करें। इस तरह की और पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे ।

 

बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं – अर्जी लगाने की विधि

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *