नमः शिवाय:
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोरे वाले) द्वारा श्री शिव महापुराण की कथा में बताये कुछ अचूक उपाय लिखित रूप में
I देसी गाय के बछड़े के मुंह के फेन से पाए सफेद चर्म रोग से मुक्ति I
- अगर किसी व्यक्ति या बच्चे को सफेद चमड़ी-संबंधी रोग हो गई हो, चमड़ी सफेद पड़ने लगी हो तो यह उपाय उस स्थिति में बहुत प्रभावी है।
- कोशिश करें कि किसी भी पूर्णिमा के दिन, जब देसी गाय अपने बछड़े को दूध पिला रही हो तो उस बछड़े के मुंह पर दूध पीने से जो फेन आए उसे एक चम्मच में निकाल ले।
- अब जहां की त्वचा सफेद हो रही है उस जगह पर यह फेन लगाएं।
- अगर फेन बहुत थोड़ा सा हो तो उसमें जरा सा देसी गाय का दूध मिला ले।
- फेन लगा लेने के बाद चंद्रमा की रोशनी में त्वचा को रखना है।
- फिर आधे या एक घंटे के बाद स्नान करना है।
- 4 से 5 पूर्णिमा इस उपाय को करने से ही फर्क नजर आने लगेगा।
- जहां की चमड़ी सफेद हो रही थी, वो अपने असली रंग में आने लगेगी और धीरे-धीरे यह रोग हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।
- ध्यान रखने वाली बात ये है कि गाय देसी होनी चाहिए, बछड़ा के मुँह का फ़ेन होना चाहिए और अगर दूध मिक्स करते हैं तो वो भी देसी गाय का होना चाहिए।
हर हर महादेव